Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: नेशनल हाईवे-62 पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर घायल

1 day ago
बीकानेर: नेशनल हाईवे-62 पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर घायल

बीकानेर: नेशनल हाईवे-62 पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर घायल

बीकानेर। नेशनल हाईवे-62 पर शुक्रवार रात पलाना पुलिया के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रेलरों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक आए सांड को बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार केमिकल फैक्ट्री के समीप हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेलरों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक केबिन में फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही देशनोक थाना पुलिस और देशनोक नगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे दोनों चालकों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की सहायता से तत्काल पीबीएम ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के चलते नेशनल हाईवे-62 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर अचानक आए सांड को बचाने के प्रयास में दोनों ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मामले की जांच जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: