Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: थार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 43 वर्षीय युवक की मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: थार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 43 वर्षीय युवक की मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार

बीकानेर: थार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 43 वर्षीय युवक की मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद थार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।  जानकारी के अनुसार, नोरंगदेसर के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे थार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तेजाराम पुत्र रेखाराम (43) निवासी नोरंगदेसर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल तेजाराम को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद थार चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया ने तत्काल एएसआई कविंद्र कुमार को मौके पर भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार और मोटरसाइकिल को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने थार को कब्जे में  जांच शुरू कर दी है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: