Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: हाईवे पर बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर,टला बड़ा हादसा

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: हाईवे पर बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर,टला बड़ा हादसा

बीकानेर: हाईवे पर बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर,टला बड़ा हादसा 

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़। देर रात 12 बजे के बाद हाईवे पर बस और ट्रक-ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा गुसाईंसर से सेरूणा की ओर, नापासर थाना क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार बस बीकानेर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक-ट्रेलर श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था। बस में चालक और कंडक्टर सहित कुल 18 लोग सवार थे। टक्कर के बाद बस का कंडक्टर साइड का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा भी टूट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही नापासर थाने से हेड कांस्टेबल लिखमदास स्वामी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार बस में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। ट्रक चालक भी सुरक्षित बताया गया। पुलिस ने सभी बस यात्रियों को सुरक्षित बीकानेर पहुंचाया। इसके बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर नापासर थाने पहुंचाया गया, जिससे हाईवे पर यातायात सुचारू कराया जा सके। घटना के दौरान बीकानेर हाईवे टोल की एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: