Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: पंचमुखा हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

rk
1 month ago
बीकानेर: पंचमुखा हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बीकानेर: पंचमुखा हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

खुलासा। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संत सरजूदास जी महाराज, संतोषानंद जी महाराज, श्री रामेश्वरानंद जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक जी, भाजपा नेता राजकुमार किराडू, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, डिप्टी मेयर राजेंद्र पंवार, विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा नेता दीपक पारीक, गोपाल गहलोत, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
इसके साथ ही शहर के प्रमुख चिकित्सकों डॉ. कन्हैया कच्छावा, डॉ. मनोज माली, डॉ. अजय कपूर, डॉ. नीलम कपूर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
पंचमुखा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी सत्यनारायण जी गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पंचमुखा सेवा संस्थान द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों— नरेश गोयल, कोच कौशल देवड़ा, राजकुमार किराडू, गोपाल गहलोत, जेठानंद व्यास सहित सभी का सम्मान किया गया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहा।
संस्थान के सदस्य अजय सांखला ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त मोहल्लेवासियों एवं भक्तों का विशेष सहयोग रहा, जिससे यह आयोजन भव्य और ऐतिहासिक बन पाया। आयोजन के दौरान कोटगेट पुलिस का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिनकी व्यवस्था के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन ने पूरे बीकानेर शहर में धार्मिक ऊर्जा और आस्था का अद्भुत संचार किया तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए यह दिन अत्यंत यादगार बन गया। 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: