बीकानेर: सरकारी शिक्षक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर: सरकारी शिक्षक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर । श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के उदरासर गांव में मंगलवार सुबह एक सरकारी शिक्षक का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसआई महेश कुमार ढाका पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गणेश प्रकाश जोहिया (48) के रूप में हुई है। वह वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनका शव कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ