बीकानेर गौशाला संघ की बैठक 6 सितंबर को, गौशालाओं की समस्याओं पर होगा संवाद
बीकानेर गौशाला संघ की बैठक 6 सितंबर को, गौशालाओं की समस्याओं पर होगा संवाद
बीकानेर गौशाला संघ के द्वारा बीकानेर जिले की गौशालाओं की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गोपालन अधिकारियों के साथ संवाद और गौशालाओं की समस्याओं का निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसी अवसर पर संगठन ने तय किया है, कि संगठन के अध्यक्ष व कार्यकारीणी के चुनाव भी करवाए जाए। यह कार्यक्रम दिनांक :- 6 सितंबर 2026 वार :- रविवार को प्रातः- 11:00 बजे से स्थान :- पुण्या नंद आश्रम कल्ला पेट्रोल पंप के पास जैसलमेर रोड बीकानेर मैं आयोजित किया जाएगा।
इस अति महत्वपूर्ण बैठक में बीकानेर जिले की गौशालाओं के संचालक यथा अध्यक्ष,मंत्री,कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य सादर आमंत्रित हैं। इस बैठक में संघ के द्वि- वार्षिक चुनाव भी करवाए जाएंगे। इसमें अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। इस चुनाव के लिए चुनाव आधिकारि के रूप में श्री जगदीश सिंह राजपुरोहित श्री डूंगरगढ़ मुख्य चुनाव अधिकारी वह श्री जुगल किशोर पारीक नोखा, श्री काशी जी झवर कालू सहायक चुनाव अधिकारी रहेंगे। यह चुनाव प्रत्यक्ष पद्धति के द्वारा करवाए जाएंगे, परम पूज्य संतों के पावन सानिध्य में तीन प्रस्तावक प्रस्ताव देंगे और सभी उस प्रस्ताव पर हाथ खड़ा करके सहमति प्रदान करेंगे। हम सब का प्रयास यह रहेगा,कि आपसी सहमति से अध्यक्ष का चुनाव किया जाए, उसके बाद में कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।
संगठन के महामंत्री निरंजन सोनी ने बताया कि इस अति महत्वपूर्ण बैठक में वर्तमान गौशालाओं में आ रही समस्याओं पर संवाद और गौशालाओं के अनुदान में सरलता किस प्रकार हो, अनुदान किस प्रकार लिया जाए, उसके लिए जयपुर के अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बैठक में राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौशालाओं के निमित्त विभिन्न योजनाओं के विषय में भी विस्तार से बताया जाएगा। निरंजन सॉल्यूशन बताया कि इस अति महत्वपूर्ण बैठक में गौशाला भूमि आवंटन गौशाला, पानी व्यवस्था, गौशालाओं के बिजली में छूट, गौशाला विकास योजना, गौशाला निर्माण योजना आदि के विषय में संवाद किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ