बीकानेर: रिहायशी इलाके में धधका फर्नीचर गोदाम, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बीकानेर: रिहायशी इलाके में धधका फर्नीचर गोदाम, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सोमवार को एक फर्नीचर गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, आग नगर पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार के फर्नीचर गोदाम में लगी। गोदाम में बड़ी मात्रा में फोम, प्लास्टिक, लकड़ी और फर्नीचर रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी राहत कार्य में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ