Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: नमकीन डीलरशिप के नाम पर लाखों की ठगी, माल से भरी गाड़ी गायब करने का आरोप

rk
13 hours ago
बीकानेर: नमकीन डीलरशिप के नाम पर लाखों की ठगी, माल से भरी गाड़ी गायब करने का आरोप
बीकानेर: नमकीन डीलरशिप के नाम पर लाखों की ठगी, माल से भरी गाड़ी गायब करने का आरोप
 
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में नमकीन की डीलरशिप दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और माल से भरी गाड़ी गायब करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रिको इंडस्ट्री एरिया, नोखा स्थित बिश्नोई भुजिया उद्योग के संचालक ओमप्रकाश विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब पांच माह पहले फलौदी तहसील के मानेवड़ा निवासी रामपाल, प्रेम और सुरेश उनकी फैक्ट्री आए थे। उन्होंने हैदराबाद में नमकीन की डीलरशिप लेने की इच्छा जताते हुए स्वयं को मेडिकल और गैस सप्लाई का कारोबारी बताया।
 
परिवादी के मुताबिक, तय शर्तों के अनुसार आरोपियों ने वाहन की सुरक्षा राशि के रूप में 1.80 लाख रुपये जमा कराए और माल की अग्रिम राशि भी अदा की। इसके बाद नमकीन से भरी गाड़ी हैदराबाद के लिए रवाना की गई, जिसे रासीसर निवासी सुरेश विश्नोई चालक के रूप में लेकर गया। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने अंतिम बिल की 1,69,580 रुपये की राशि देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान परिवादी को जानकारी मिली कि उनकी गाड़ी का उपयोग किसी अन्य कंपनी की भुजिया बेचने के लिए किया जा रहा है।
 
जब परिवादी ने चालक से गाड़ी वापस लाने को कहा तो उसने वाहन अपने पास होने से इनकार करते हुए रामपाल से बात करने को कहा। वहीं, रामपाल ने भी गाड़ी अपने पास होने से इनकार कर दिया। परिवादी का आरोप है कि चारों आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से माल से भरी गाड़ी गायब कर दी और उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। नोखा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: