Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• सरकार बोली - पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, एलपीजी चिंता का विषय, रोजाना इतने लाख सिलेंडर बुक हो रहे • अमेरिका का दावा - ईरान में 15 हजार ठिकानों पर हमले किए, रक्षामंत्री बोले - आज सबसे ज्यादा हवाई हमले होंगे, ईरान की सैन्य क्षमता खत्म करेंगे • भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, 16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैक्स लगेगा • ‘दुनिया ने कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया’, देश में गैस की किल्लत के मुद्दे पर लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी • सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पंचायत-चुनाव मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार, पढ़े खबर ... • सरकार बोली - पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, एलपीजी चिंता का विषय, रोजाना इतने लाख सिलेंडर बुक हो रहे • अमेरिका का दावा - ईरान में 15 हजार ठिकानों पर हमले किए, रक्षामंत्री बोले - आज सबसे ज्यादा हवाई हमले होंगे, ईरान की सैन्य क्षमता खत्म करेंगे • भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, 16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैक्स लगेगा • ‘दुनिया ने कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया’, देश में गैस की किल्लत के मुद्दे पर लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी • सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पंचायत-चुनाव मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार, पढ़े खबर ...
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत जि़ले की मतदाता सूचियों का किया अंतिम प्रकाशन

2 weeks ago
बीकानेर : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत जि़ले की मतदाता सूचियों का किया अंतिम प्रकाशन

बीकानेर : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत जि़ले की मतदाता सूचियों का किया अंतिम प्रकाशन
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
बीकानेर। जि़ला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्ऱेस कर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में दिनांक 27.10.2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 11.12.2025 तक गणना चरण के उपरान्त दिनांक 16.12.2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जिसमें बीकानेर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1725059 थी।
श्रीमती वृष्णि ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16.12.2025 से 19.01.2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। इस अवधि में बीकानेर जिले में 38359 फॉर्म-6/6ए 13010 फॉर्म-7 तथा 9672 फॉर्म-8 स्वीकृत हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9, 10, 11, 11ए और 11 बी में तैयार की गई और ऐसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गईं। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) / मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने बाबत जानकारी प्रदान की गई।
जि़ला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में प्राप्त समस्त फॉर्म तथा दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि दिनांक 16.12. 2025 से 19.01.2026 में प्राप्त समस्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाकर दिनांक 21.02.2026 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया गया। इस प्रकार जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 1725059 मतदाताओं में 1.45 प्रतिशत वृद्धि के उपरान्त कुल मतदाताओं की संख्या 1750408 है, जिनमें पुरुष 924743 महिला 825649 तथा ट्रांसजेण्डर 16 है।
जि़ला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची - 2026 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) एवं एक हार्ड कॉपी नि:शुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (ष्ठश्वह्र) / मुख्य निर्वाचन अधिकारी (ष्टश्वह्र) की बेवसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्यद्गष्ह्लद्बशठ्ठ.ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ तथा द्धह्लह्लश्चह्य://1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची मे अपना नाम ऑनलाइन श्वक्कढ्ढष्ट सर्च के माध्यम से देख सकता है, इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।
श्रीमती वृष्णि ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया जो सतत जारी है, इसके लिए क्रमश: फॉर्म 6 मय घोषणापत्र (अनुलग्न-ढ्ढङ्क), 7 एवं 8 श्वष्टढ्ढहृद्गह्ल ्रश्चश्च/ङ्कशह्लद्गह्म्ह्य क्कशह्म्ह्लड्डद्य (द्धह्लह्लश्चह्य://1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ) पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।
जि़ला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अन्तिम प्रकाशन दिनांक 21.2.2026 से 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 30 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप जि़ला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार यादव, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीकानेर पूर्व सुश्री महिमा कसाना, निर्वाचन शाखा प्रभारी शिव कुमार पुरोहित समेत कांग्रेस जिला अध्यक्ष बीकानेर शहर मदन मेघवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बीकानेर देहात बिशनाराम सिहाग, कांग्रेस जिला महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल,बीजेपी से कोजू राम सारस्वत, आरएलपी से केशरनाथ उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: