बीकानेर: महिला बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ी, पीबीएम अस्पताल में हुई मौत
बीकानेर: महिला बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ी, पीबीएम अस्पताल में हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर के महिला बंदी सुधारगृह में बंद एक महिला कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। महिला को तत्काल पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान नत्थूसर बास निवासी 57 वर्षीय मंजू देवी पत्नी मुरलीधर के रूप में हुई है। इस संबंध में महिला बंदी सुधारगृह की उपाधीक्षक शकुंतला ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला बंदी मंजू देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल पीबीएम चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नियमानुसार मर्ग दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज तिवाड़ी द्वारा की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ