बीकानेर: एक फिसलन बनी जानलेवा, इलाज के 22 दिन बाद महिला ने तोड़ा दम
बीकानेर: एक फिसलन बनी जानलेवा, इलाज के 22 दिन बाद महिला ने तोड़ा दम
बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में सड़क पर चलते समय पैर फिसलने से घायल हुई एक बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रावनेरी (कोलायत) निवासी मालाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मां शांति देवी सड़क पर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
परिजन घायल महिला को 13 जुलाई को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान 4 अगस्त को शांति देवी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कोलायत थाना पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ