बीकानेर: बिगड़ी किसान की तबियत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
बीकानेर: बिगड़ी किसान की तबियत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र के कागासर गांव में खेत में खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कागासर निवासी मालमसिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके चाचा जगदीश सिंह पुत्र बजरंग सिंह (65) खेत में बुवाई से पहले घास एवं अन्य खरपतवार नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान दवा के प्रभाव से उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ