बीकानेर: ट्यूबवेल पर काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के सुई गांव में खेत स्थित ट्यूबवेल पर काम करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुई गांव निवासी रूपाराम पुत्र जगदीश प्रसाद का महाजन-सरदारशहर लिंक रोड स्थित खेत में ट्यूबवेल है। वह अपने परिवार के साथ खेत पर ही रहता था। सोमवार देर रात ट्यूबवेल पर बिजली की लाइन बदलने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से रूपाराम गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर उसका छोटा भाई लक्ष्मण राम मौके पर पहुंचा और उसे तत्काल महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महाजन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के छोटे भाई लक्ष्मण राम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ