बीकानेर: खेत में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बीकानेर: खेत में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के सारूंडा गांव में खेत की जुताई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दलपत सिंह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक पलट गया और वह उसके नीचे दब गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ