Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : रात को आगे चौकी पर सोता रहा परिवार, सुबह उठे तो उड़ गए होश, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

rk
2 months ago
बीकानेर : रात को आगे चौकी पर सोता रहा परिवार, सुबह उठे तो उड़ गए होश, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

बीकानेर : रात को आगे चौकी पर सोता रहा परिवार, सुबह उठे तो उड़ गए होश, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर 
बीकानेर। जिले के जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। जसरासर में शिव मंदिर के पास साधासर रोड स्थित एक ढाणी से गुरुवार रात चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुराकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह ढाणी ओम प्रकाश पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी जसरासर के खेत में बनी है। ओम प्रकाश ने बताया कि वे रात को ढाणी के आगे चौकी पर सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे उठने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोर मकान के पीछे से चढक़र अंदर घुसे और सूटकेस का ताला तोडक़र वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के आभूषण समेत सूटकेस में रखे 8 से 10 हजार रुपये ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले भी जसरासर, झाड़ेली और काकड़ा गांवों में लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी हुई थी, जिनका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: