Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: अवैध शराब के परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 288 पव्वे जब्त

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: अवैध शराब के परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 288 पव्वे जब्त

बीकानेर: अवैध शराब के परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 288 पव्वे जब्त

बीकानेर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की आचार संहिता के मद्देनजर आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने बरजांगसर गांव में एक वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई।

जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार  के अनुसार, आबकारी आयुक्त राजस्थान के निर्देश तथा संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल बीकानेर ग्रामीण ने गश्त के दौरान बरजांगसर गांव में सांडवा (चूरू) से बरजांगसर की ओर आ रही महिंद्रा बोलेरो गाड़ी नंबर RJ 07 UA 4143 को रुकवाकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से छह गत्ते की पेटियों में रखे कुल 288 पव्वे ग्लोबस नींबू देशी शराब के बरामद हुए। इसके बाद वाहन को राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 एवं 54ए के तहत जब्त कर लिया गया।

मामले में वाहन चालक देवी सिंह पुत्र भीमसिंह, निवासी बरजांगसर, थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी प्रभावी रेड गश्त एवं निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: