बीकानेर: कर्मचारी ने लगाई लाखो की चपत, ज्वैलर्स की दूकान से सोना लेकर हुआ फरार
बीकानेर: कर्मचारी ने लगाई लाखो की चपत, ज्वैलर्स की दूकान से सोना लेकर हुआ फरार
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी दुकान से कर्मचारी द्वारा लाखों रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। परिवादी कपिल सोनी पुत्र जगुलनारायण कावत सोनी ने कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई की अनुपस्थिति में दुकान पर कार्यरत कर्मचारी राजू मंडल दुकान में मौजूद था। इसी दौरान वह दुकान से करीब 75.500 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया।
परिवादी के अनुसार घटना 5 जून को सुबह करीब 11 बजे की है। आरोपी की पूरी गतिविधि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी को सोना लेकर दुकान से जाते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजू मंडल पुत्र आकाश मंडल, निवासी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही उसके संभावित ठिकानों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। घटना के बाद ज्वैलरी व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ