बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर। कोलायत क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा 26 जून की रात करीब 10 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मामले में बीठनोक निवासी महबूब खां ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उनके पिता माजी खां सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माजी खां गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ