बीकानेर: बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 29 जून की है, जो शिव एग्रो फूड भारत बेंज के पीछे खारा क्षेत्र की बताई जा रही है। इस संबंध में बिहार निवासी बालकदास ने बीछवाल पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने गांव के जीतूलाल सिंह के साथ एक ही कमरे में रहता था। 28 जून की रात दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसी दौरान जीतूलाल ने बताया कि उसे बुखार है। इसके बाद रात में उसने अचानक बोलना बंद कर दिया।
परिवादी के अनुसार, सुबह उठकर देखा तो जीतूलाल मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ