बीकानेर दशहरा कमेटी ने फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष मुकुल झांब का किया सम्मान
बीकानेर दशहरा कमेटी ने फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष मुकुल झांब का किया सम्मान
बीकानेर। बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित दशहरा समारोह के दौरान बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष मुकुल झांब को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुनीत झांब के नेतृत्व में कमेटी के सचिव वीरेंद्र चावला, सुबोध सोबत, प्रेम तनेजा, कबीर झांब एवं कमेटी की पूरी टीम ने मुकुल झांब का सम्मान कर उनके प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। मुकुल झांब ने इस सम्मान के लिए दशहरा कमेटी के अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दशहरा जैसे पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज को सत्य, सद्भाव एवं सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ