Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर : पुलिस ने तलाशी के दौरान डाक पार्सल लिखी गाड़ी से जब्त की लाखों रुपए की अवैध शराब

Bansal
8 months ago
बीकानेर : पुलिस ने तलाशी के दौरान डाक पार्सल लिखी गाड़ी से जब्त की लाखों रुपए की अवैध शराब

बीकानेर : पुलिस ने तलाशी के दौरान डाक पार्सल लिखी गाड़ी से जब्त की लाखों रुपए की अवैध शराब 
बीकानेर। जिले की महाजन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की शराब जब्त की है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर महाजन थानाधिकारी भजनलाल लावा की अगुवाई में पुलिस ने डाक पार्सल लिखी गाड़ी से करीब दस लाख की अवैध शराब बरामद कर गाड़ी सहित शराब को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर जैतपुर के पास गश्त के दौरान हनुमानगढ़ की तरफ से आ रही एक बंद बॉडी पिकअप को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप में पंजाब निर्मित 150 पेटी बीयर व 30 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। जिसकी बाजार में कीमत करीब दस लाख रुपए है। पुलिस ने पिकअप चालक डाबली सरा जिला बाड़मेर निवासी जोगाराम से पूछताछ की तो उसने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। पुलिस ने अवैध शराब सहित पिकअप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीआई भजनलाल लावा कर रहे है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: