Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आखिर ऐसा क्या हुआ की अलर्ट मोड पर आ गया बीकानेर मंडल, पढ़ें ये खबर

Bansal sadi
1 month ago
आखिर ऐसा क्या हुआ की अलर्ट मोड पर आ गया बीकानेर मंडल, पढ़ें ये खबर

आखिर ऐसा क्या हुआ की अलर्ट मोड पर आ गया बीकानेर मंडल, पढ़ें ये खबर 

बीकानेर। कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी कई बार जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। इसी खतरे को देखते हुए बीकानेर रेल मंडल ने समपार फाटकों पर सुरक्षित रेल संचालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। मंडल प्रशासन आमजन और वाहन चालकों को लगातार समझा रहा है कि बंद फाटक के नीचे से निकलना न केवल जानलेवा हो सकता है, बल्कि यह रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध भी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बीकानेर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि रेल उपभोक्ताओं और आमजन को समपार फाटक से सुरक्षित आवागमन के नियमों की नियमित काउंसलिंग की जा रही है।

लोगों को समझाया जा रहा है कि फाटक बंद होने पर किसी भी स्थिति में बैरियर के नीचे से पैदल, दोपहिया या अन्य वाहन निकालने का प्रयास नहीं करें। रेलगाड़ी पूरी तरह गुजरने और गेटमैन द्वारा फाटक खोलने के बाद ही रेलवे लाइन पार करें। रेलवे ने बताया कि प्रत्येक समपार फाटक पर सुरक्षा संबंधी निर्देश और रेल अधिनियम, 1989 के प्रावधान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। मंडल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कुछ मिनटों का धैर्य बरतकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सुरक्षित रेल संचालन तभी संभव है, जब रेलवे और आमजन दोनों समान रूप से सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: