Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर को ड्राईपोर्ट की सौगात दिलाने हेतु क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन

rk
1 month ago
बीकानेर को ड्राईपोर्ट की सौगात दिलाने हेतु क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन

विभिन्न प्रकल्पों के साथ आगे बढ़ता बीकानेर जिला उद्योग संघ

बीकानेर को ड्राईपोर्ट की सौगात दिलाने हेतु क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन  

बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक विकास की भावना तथा अपने सामाजिक सरोकारों के साथ साथ जनहित एवं प्रोत्साहन के नित नए प्रकल्पों के माध्यम से आगे की और कदम बढाता जा रहा है और इसमें यहाँ के पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष योगदान रहा है | यह शब्द अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बीकानेर जिला उद्योग संघ की कार्यकारिणी मीटिंग में कहे | पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा सभी तरह क्षेत्रों में नवाचार हेतु कमेटियों का गठन किया गया है जो अपनी कुशलता के आधार पर अलग अलग क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करेगी | जिसमें बीकानेर जिला उद्योग संघ बीकानेर में आयात व निर्यात की संभावनाओं को और अधिक प्रबल बनाने हेतु आयात-निर्यात पर बीकानेर संभाग स्तर की सेमीनार करवाने का प्रयास करेगा जिसके लिए श्री अशोक जी सुराणा एवं श्री राजेश झंवर नोखा को संयोजक बनाया गया है | साथ ही योग एवं खेलों को बढावा देने के उद्देश्य से उद्योग संघ परिसर में एक डोम बनाया जाएगा तथा उद्यमियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ में बनी ओपन जिम में उद्योगपतियों को आने के लिए प्रेरित किया जाएगा | इसके साथ साथ बीकानेर जिला उद्योग संघ बीकानेर में शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बालक बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा और इस शैक्षणिक प्रकल्प का संयोजक श्री निर्मल पारख को बनाया गया है | साथ ही पचीसिया ने बताया कि बीकानेर को ड्राईपोर्ट की सौगात दिलवाने में अहम् भूमिका निभाने वाले केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का उद्योगपतियों द्वारा नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा | साथ ही बीकानेर जिला उद्योग संघ के विद्युतीय सलाहकार भूपेंद्र भारद्वाज का सम्मान किया गया | इस अवसर पर नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, पारस डागा, श्यामसुन्दर सोनी, विमल चोरड़िया, सुरेंद्र जैन, कुन्दनमल मोहरा, चंद्रप्रकाश नौलखा, शिवरतन पुरोहित, राजीव शर्मा, निर्मल पारख, किशनलाल बोथरा, राजाराम सारडा, विजय चांडक, भंवरलाल चांडक, किशन मूंधड़ा, रिषभ बोथरा, महावीर दफ्तरी, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी, विपिन मुसरफ आदि उपस्थित हुए |  

  

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: