आपको भी करना है बीकानेर-दिल्ली वाया जयपुर फ्लाइट में सफर, तो पहले पढ़ ले ये खबर
आपको भी करना है बीकानेर-दिल्ली वाया जयपुर फ्लाइट में सफर, तो पहले पढ़ ले ये खबर
बीकानेर। फेस्टिवल सीजन पर यात्रियों को दिल्ली के लिए तीन से दस नवंबर तक महज एक फ्लाइट मिलेगी। बीकानेर-दिल्ली वाया जयपुर होकर जाने वाली फ्लाइट तकनीकी कारणों के चलते तीन से दस नवंबर तक कैंसिल रहेगी। इस फ्लाइट को विंटर शेड्यूल में कुछ दिन पहले ही शुरू किया गया था। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को बीकानेर से चलती है। नया शेड्यूल 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।
सुबह की फ्लाइट बीकानेर से दिल्ली के बीच सातों दिन सीधी उड़ान भरेगी। दिल्ली से फ्लाइट सुबह 8:25 बजे रवाना होकर 9:50 बजे बीकानेर पहुंचती है। फिर बीकानेर से सुबह 10:10 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे दिल्ली पहुंचती है। जानकारी के अनुसार तकनीकी कारणों के चलते शाम को जयपुर होकर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को दस नवंबर तक के लिए कैंसिल किया गया है। यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे और बीकानेर से शाम 5:20 बजे रवाना होती थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ