बीकानेर: घर में घुसकर पति-पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: घर में घुसकर पति-पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार, डंडे और सरिए लेकर घर में घुसे और दोनों पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, भुट्टों के बास निवासी मोबिना ने सदर थाने में भूरा, सीमर, अहमद अली एवं एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 17 जुलाई की शाम की बताई गई है। परिवादिया के अनुसार, सभी आरोपी एकराय होकर हथियारों के साथ उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने डंडों और सरियों से उसके सिर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसके पति के साथ भी मारपीट की।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ