Khulasa Online
Breaking
• ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • बड़ी खबर : ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम - 48 घंटे में होर्मुज खोलो, बोले- अब समय खत्म हो रहा, नहीं माने तो तबाह कर देंगे • अब आईडी कार्ड दिखाकर नहीं बच सकेंगे टोल से, 10 अप्रैल से नए टोल नियम, नकद भुगतान पूरी तरह बंद • बड़ी खबर : ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमला, इजराइल ने पेट्रोकेमिकल जोन पर एयरस्ट्राइक की, 3 कंपनियां तबाह • ‘मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन…’ पत्नी की मौत के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान • इन कांग्रेस के बड़े नेताओं का सरकार को समर्थन, कहा- मिडिल ईस्ट संकट को अच्छे से संभाला; राहुल से अलग राय • बड़ी खबर : ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम - 48 घंटे में होर्मुज खोलो, बोले- अब समय खत्म हो रहा, नहीं माने तो तबाह कर देंगे • अब आईडी कार्ड दिखाकर नहीं बच सकेंगे टोल से, 10 अप्रैल से नए टोल नियम, नकद भुगतान पूरी तरह बंद • बड़ी खबर : ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमला, इजराइल ने पेट्रोकेमिकल जोन पर एयरस्ट्राइक की, 3 कंपनियां तबाह
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : शहर में त्यौंहार पर समुचित व्यवस्था के लिए निगम ने नोडल अधिकारी किए नियुक्त

rk
1 month ago
बीकानेर : शहर में त्यौंहार पर समुचित व्यवस्था के लिए निगम ने नोडल अधिकारी किए नियुक्त

बीकानेर : शहर में त्यौंहार पर समुचित व्यवस्था के लिए निगम ने नोडल अधिकारी किए नियुक्त 
बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखते हुए होली के दौरान बीकानेर शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न रम्मतों, फाग उत्सव, हर्ष-व्यास डोलची खेल, फागणिया फुटबॉल सहित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को संधारित रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि होली के दौरान परम्परागत रूप से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी होती है। विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग इन्हें देखने आते हैं, ऐसे में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यह कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए और कहा कि नगर निगम द्वारा समूची व्यवस्था के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए, अधिकारी का नाम तथा मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे संबंधित अधिकारी से समन्वय किया जा सके।

निगम ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी
विधायक के निर्देशानुसार निगम द्वारा राजस्व अधिकारी श्योपत राम को समूची व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार, साफ-सफाई एवं चूने की लाइनिंग के लिए स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश पंवार तथा संबंधित स्वच्छता निरीक्षक एवं विभिन्न आयोजन स्थलों पर अग्निशमन यंत्र व्यवस्था के लिए अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह को नियुक्त किया गया। नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: