Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

वार्ड 41 से कांग्रेस नेता अरविंद मिड्ढा के भाई का टिकट फाइनल

Bansal sadi
6 hours ago
वार्ड 41 से कांग्रेस नेता अरविंद मिड्ढा के भाई का टिकट फाइनल

 वार्ड 41 से कांग्रेस नेता अरविंद मिड्ढा के भाई का टिकट फाइनल
बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की सूची किसी भी समय जारी हो सकती है। लेकिन इसमें वार्ड 41 से कांग्रेस नेता अरविंद मिड्ढा के भाई अश्विनी मिड्ढा का टिकट फाइनल बताया जा रहा है। बता दे अरविंद मिड्ढा कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय नजर आते है।  कांग्रेस पीसीसी में लगातार 15 सालो से उपाध्यक्ष, 27 साल लगातार फल सब्जी मंडी अध्यक्ष, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष है। वहीं इस वार्ड से अरविंद मिड्ढा 1994 में चुनाव लड़ चुके है और दोगुना वोट से चुनाव जीते थे। जानकारों के अनुसार निकाय चुनाव में लग रहा था कि पार्टी के महापौर के उम्मीदवार भी बन सकते थे। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में अरविंद मिड्ढा की अच्छी पकड़ भी थी।

तो कहीं न कहीं कांग्रेस भी इस पकड़ का फायदा उठा सकती थी। इसके अलावा राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी है। ऐसे में पंजाबी समाज के वोट भी बड़ी संख्या में है। वहीं दूसरी तरफ अरविंद मिड्ढा के भाई अश्विनी मिड्ढा का नाम सामने आ रहा है। अश्विनी मिड्ढा की बात करें तो वह भी जमीनी कार्यकर्ता रहे है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अपने पूरे वार्ड में पूरी तरह से सक्रीय नजर आए थे। हो सकता है उसका फायदा ही अश्विनी मिड्ढा को निकाय चुनावों में मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताया गया है। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: