Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर निकाय चुनाव: पार्टी की टिकट के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह, दोनो दलों में दावेदारों की बाढ़, पढ़ें खबर

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर निकाय चुनाव: पार्टी की टिकट के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह, दोनो दलों में दावेदारों की बाढ़, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मिया तेजी से बदलती जा रही है । निगम क्षेत्र के 80 वार्डो में पार्षद पद के लिए दोनो ही पार्टियों में जमकर आवेदन लिए जा रहे है। भाजपा और कांग्रेस के कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ रहा है और आवेदन लिए जा रहे है। कांग्रेस कार्यालय में अब तक 700 से अधिक आवेदन कार्यकर्ता ले जा चुके है।

 

जिनमें 400 से अधिक आवेदन जमा भी करवा दिए गए है। ऐसे में प्रत्येक वार्ड से अनुमानित पांच दावेदार तो अब सामने आ ही चुके है लेकिन ये संख्या आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगी क्योंंकि अभी तक आवेदन लेने और जमा करवाने को लेकर कांग्रेस आलाकमान की और से कोई तारीख नहीं दी गयी है। वहीं भाजपा में भी अमूमन ऐसा ही हाल है । जानकारी के अनुसार अब तक भाजपा कार्यालय से शहर के 80 वार्डो के लिए 600 से अधिक आवेदन फॉर्म कार्यकर्ताओंं द्वारा लिए जा चुके है और आने वाले एक-दो दिनों में ये संख्या और भी बढ़ेगी।

 

कुल मिलाकर अब तक 80 वार्डो के लिए करीब 1500 फॉर्म दोनो दलों की और से वितरित किए जा चुके है हालांकि इन आवेदनों की बढ़ती संख्या ने दोनो ही दलों की ङ्क्षचता बढ़ा दी है कि कहीं ये आवेदन करने वाले कार्यकर्ता टिकट ना मिलने की स्थिति में बगावत ना करे दें लेकिन ये कहना अभी जल्दबाजी है ऐसे में अभी तो स्थिति देखो आगे होता है क्या की है। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: