Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा को पश्चिम से मिला धोखा तो पूर्व से जीते दिग्गज

Bansal
shiv
shiv2
3 weeks ago
बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा को पश्चिम से मिला धोखा तो पूर्व से जीते दिग्गज

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के नगर निकाय चुनावों के परिणाम आ चुके है। परिणामों के बाद कांग्रेस का अपने दम पर बहुमत मिल गया है । ऐसे में कांग्रेस को अब महापौर के लिए एक नाम पर सर्वसम्मति बनानी है। भाजपा में टिकट वितरण के बाद शुरू हुआ बवंडर नतीजों के बाद एक बार फि चौडे धाड़े आ गया है। बीकानेर पूर्व और पश्चिम में भाजपा के विधायक है ।

 

पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी की अपेक्षा विधायक जेठानंद व्यास खासे एक्टिव दिखाई दिए और एक-एक सीट के लिए खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। विधायक व्यास ने चुनावों से ठीक पहले कहा था कि पश्चिम के 39 में से 35 वार्डो में भाजपा जीत रही है लेकिन आज आए परिणामों ने विधायक व्यास के दावों की पोल खोल दी। यहां तक की भाजपा के संभावित महापौर प्रत्याशी दीपक पारीक भी बुरी तरीके से हार गए।

 

बीकानेर पश्चिम के 39 वार्डो में से मात्र 10 वार्डो में ही भाजपा जीती जबकि पूर्व के 41 वार्डो में से 17 वार्डो में भाजपा को जीत मिली। ऐसे में अब दावों का क्या। माना जा रहा है कि पूर्व में विधायक सिद्धि की क्रम सक्रियता के बावजूद पश्चिम के मुकाबले अधिक सीटें मिली। पश्चिम से भाजपा के महापौर के संभावित प्रत्याशी दीपक पारीक की हार हो गयी तो पूर्व से सुश्ीला कंवर, अशोक प्रजापत, भूपेन्द्र शर्मा, मधु सुराणा भी हार गए। ऐसे में यह बड़े मंथन का विषय है कि आखिर किन कारणो से डबन इंजन की सरकार और देश,प्रदेश में सरकार के बावजूद बीकानेर में भाजपा की बुरी भद्द पीटी गयी। अंदरखाने कार्यकर्ता भी कहते हुए दिखाई दे रहे है कि सामान्य कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का यहीं नतीजा होना था। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: