Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर शहर बनेगा स्मार्ट हेरिटेज हब, जाने क्या-क्या होगा विकसित

rk
8 hours ago
बीकानेर शहर बनेगा स्मार्ट हेरिटेज हब, जाने क्या-क्या होगा विकसित

बीकानेर शहर बनेगा स्मार्ट हेरिटेज हब, जाने क्या-क्या होगा विकसित 

मरुशहर बीकानेर अब स्मार्ट और हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित होगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। बीकानेर स्मार्ट क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में होने वाले विभिन्न कार्यों की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और पीडीकोर के संयुक्त दल ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर होने वाले कार्यों का खाका तैयार किया। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रोजेक्ट के तहत होने वाले 80 करोड़ रुपए के कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 
मिली जानकारी के अनुसार डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए संयुक्त दल ने परकोटा दीवार में लगे पांचों गेट, फूलनाग बगेची, मरुनायक चौक, रतन बिहारी पार्क परिसर, हर्षोल्लाव तालाब, संसोलाव तालाब, बीकाजी टेकरी, रामपुरिया हवेली, हेरिटेज रूट, करणी सिंह स्टेडियम सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और आवश्यक रिपोर्ट तैयार की। वहीं लाइट हाऊस रूट जूनागढ़ से आईटीआई वाया पंचशती सर्कल मार्ग पर भी टीम पहुंची। टीम में जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एक्सईएन अमित गर्ग सहित पीडीकोर के सदस्य तथा निगम जेईएन सुरेंद्र कुमार चौधरी साथ रहे। शहर में तीन प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। पहले 60 करोड स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट फिर 10.54 करोड़ रुपए का नाइट टूरिज्म प्रोजेक्ट और अब स्मार्ट एण्ड हेरिटेज सिटी प्रोजेक्ट। इन प्रोजेक्ट के तहत होने वाले कार्यों से शहर को गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। सौन्दर्यीकरण कार्य होंगे व सुविधाएं बढ़ेगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शहर का कायाकल्प होगा।

80 करोड़ रुपए लागत से होंगे कार्य
बीकानेर स्मार्ट क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में होने वाले विभिन्न कार्यों की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। डीपीआर रिपोर्ट के आधार पर को मंजूरी मिलने के बाद प्रोजेक्ट के तहत होने वाले 80 करोड़ रुपए के कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और पीडीकोर के संयुक्त दल ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर होने वाले कार्यों का खाका तैयार किया। कार्य पूरे होने के बाद मरुशहर की सड़कें सोलर स्मार्ट और पोल्स​ विद वाई फाई बनेंगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: