Khulasa Online
Breaking
• सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर:  13 वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले में 25 दिन में चार्जशीट, केस ऑफिसर स्कीम में शामिल

rk
1 month ago
बीकानेर:  13 वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले में 25 दिन में चार्जशीट, केस ऑफिसर स्कीम में शामिल

बीकानेर:  13 वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले में 25 दिन में चार्जशीट, केस ऑफिसर स्कीम में शामिल

बीकानेर। जिले के एक गांव में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 25 दिन के भीतर चार्जशीट पेश कर दी है। पुलिस ने 351 पेज की चार्जशीट पॉक्सो कोर्ट में दाखिल की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल किया गया है, ताकि अदालत में मजबूत पैरवी हो सके और मामले का त्वरित ट्रायल कराया जा सके।

यह घटना 21 फरवरी की है। उस दिन परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ रास्ते में दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महज तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने लगातार जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए और करीब 25 दिनों के भीतर जांच पूरी कर 351 पेज की चार्जशीट तैयार कर अदालत में पेश कर दी।

पुलिस के अनुसार केस ऑफिसर स्कीम के तहत इस मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। कोर्ट के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द ट्रायल पूरा कराने की तैयारी की जा रही है। चार्जशीट के साथ पुलिस ने कई अहम साक्ष्य और तथ्य भी अदालत के समक्ष पेश किए हैं, जिनके आधार पर मामले में सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: