बीकानेर: फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, चार लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर: फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, चार लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि अपने नाम दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हरिराम पुत्र किस्तूराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कृषि भूमि से संबंधित रिकॉर्ड में आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हेराफेरी की और जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई, जिसमें कथित रूप से अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद परिवादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कमा उर्फ कमला, धापी, सुभाष, रामकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अब राजस्व रिकॉर्ड, रजिस्ट्री दस्तावेज और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भूमि का हस्तांतरण किन आधारों पर किया गया। लूणकरणसर थाना पुलिस के अनुसार, मामले में दस्तावेजों की जांच और राजस्व विभाग से भी परीक्षण कराया जाएगा। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ