बीकानेर: कार से पीछा कर मारी टक्कर, जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप
बीकानेर: कार से पीछा कर मारी टक्कर, जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कार से पीछा कर परिवादी की गाड़ी को टक्कर मार दी और उसे नुकसान पहुंचाया। पुलिस के अनुसार भुट्टों का बास निवासी बाबूखान पुत्र मीनूखान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जुलाई को शोभासर क्षेत्र में आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी गाड़ी का पीछा किया। इसके बाद आरोपियों ने अपनी कार से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
परिवादी ने रिपोर्ट में सुल्तान खान, देवीसिंह, साजिद लोधरा, निजाम अली, शाहरुख तथा भाई खान सहित अन्य लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया।
बीछवाल थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ