Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन, कल 11 बजे होगी अंत्येष्टि

rk
2 weeks ago
बीकानेर: ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन, कल 11 बजे होगी अंत्येष्टि
बीकानेर: ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन, कल 11 बजे होगी अंत्येष्टि
 
बीकानेर। भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी और वीरता के प्रतीक ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे श्री राजपूत शांति धाम, डुप्लेक्स कॉलोनी बीकानेर में किया जाएगा।
 
ब्रिगेडियर राठौड़ देश के प्रति समर्पित एक साहसी सैनिक थे। 1971 का भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने अपनी कंपनी का नेतृत्व करते हुए दुश्मन पर सफल हमला बोला था। उनकी बहादुरी और रणनीतिक कौशल के चलते भारतीय सेना को महत्वपूर्ण सफलता मिली थी। बताया जाता है कि एक अभियान के दौरान वे दुश्मन की सीमा में करीब 16 किलोमीटर अंदर तक घुस गए थे और वहां विजय पताका फहराई। इस दौरान उन्होंने कई पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़कर अदम्य साहस का परिचय दिया।
 
उनकी वीरता और देशभक्ति के लिए भारत सरकार ने उन्हें ‘वीर चक्र’ और ‘विशिष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया था। वे सेना के गौरवशाली इतिहास का अहम हिस्सा रहे। ब्रिगेडियर राठौड़ का संबंध बीकानेर जिले के गारबदेसर गांव से था। वे कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के ताऊ थे। उनका परिवार लंबे समय से सेना से जुड़ा रहा है—उनके पिता और दादा सहित कई सदस्य भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। इतिहास लेखन में भी रुचि रखने वाले ब्रिगेडियर राठौड़ अपने अनुभवों और प्रेरणादायक किस्सों के जरिए नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: