Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर: लूट मामले में मिली सफलता, इस जगह से तीन को पकड़ा

Bansal
2 months ago
बीकानेर: लूट मामले में मिली सफलता, इस जगह से तीन को पकड़ा

बीकानेर: लूट मामले में मिली सफलता, इस जगह से तीन को पकड़ा 

बीकानेर। टैक्सी किराये पर ले जाने और लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्ताार किया हे। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में कोलायत पुलिस टीम ने की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई टैक्सी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से वारदात के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को रात के समय खाखुसर की रोही में टैक्सी चालक से लूट की वारदात हुई थी। इस संबंध में परिवादी गणेश निवासी कोलायत ने 22 जुलाई को कोलायत थाने में रिपोर्ट दी थी।

रिपोर्ट के अनुसार वह कोलायत में टैक्सी चलाता है। 21 जुलाई की शाम एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और परिवार के सदस्यों को कोलायत से खाखुसर खेतों में मजदूरी के लिए ले जाने की बात कही। रात करीब 8 बजे वह रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां टैक्सी लेकर बताए गए स्थान पर गया। पुलिस के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के साथ 2-3 अन्य लोग मिले। आरोपी टैक्सी चालक को किराये पर लेकर खाखुसर की रोही में ले गए। वहां आरोपियों ने चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसके साथ मारपीट करते हुए टैक्सी व मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: