Khulasa Online
TM Jewellers
Shilpi
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

जूनियर बॉक्सिंग में बीकानेर के मुक्केबाजों ने जीते 7 पदक, राजस्थान में रहा उपविजेता

rk
6 hours ago
जूनियर बॉक्सिंग में बीकानेर के मुक्केबाजों ने जीते 7 पदक, राजस्थान में रहा उपविजेता

जूनियर बॉक्सिंग में बीकानेर के मुक्केबाजों ने जीते 7 पदक, राजस्थान में रहा उपविजेता

दिनांक 1 से 3 जून 2026 तक दौसा में आयोजित जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीतकर पूरे राजस्थान में उपविजेता (द्वितीय स्थान) का गौरव प्राप्त किया।

जिला बॉक्सिंग संघ बीकानेर के सचिव योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए निम्नानुसार पदक अर्जित किए—

स्वर्ण पदक विजेता
* 48-50 किलोग्राम भारवर्ग — अनीता
* 52-54 किलोग्राम भारवर्ग — मानवेन्द्र सिंह
* 66-70 किलोग्राम भारवर्ग — अर्जुन

रजत पदक विजेता
* 63-66 किलोग्राम भारवर्ग — गौरव पुरोहित
* 70-75 किलोग्राम भारवर्ग — माही आचार्य

कांस्य पदक विजेता
* 54-57 किलोग्राम भारवर्ग — प्रतिज्ञा शर्मा
* 54-57 किलोग्राम भारवर्ग — तेजस यादव

इस शानदार उपलब्धि का श्रेय कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं विजेन्द्र रंगा को जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप खिलाड़ियों ने यह सफलता अर्जित की।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह शेखावत, मकबूल हुसैन सोढ़ा, दानवीर सिंह भाटी, भैरुरत्न ओझा, मोहम्मद जावेद, दिलकांत सिंह माचरा, रेखाराम भाम्भू, शीशपाल सिंह शेखावत, भूपेश सिंह राठौड़ एवं तेजस्वी कँवर सहित अनेक खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जिला बॉक्सिंग संघ बीकानेर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: