बीकानेर: पीबीएम अस्पताल से बोलेरो कैंपर चोरी, रिश्तेदार को भर्ती कराने गया था मालिक
बीकानेर: पीबीएम अस्पताल से बोलेरो कैंपर चोरी, रिश्तेदार को भर्ती कराने गया था मालिक
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र स्थित पीबीएम अस्पताल के बाहर से बोलेरो कैंपर चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक अपने रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अंदर गया था। करीब एक घंटे बाद वापस लौटा तो अस्पताल के बाहर खड़ी उसकी बोलेरो कैंपर गायब मिली।
पुलिस के अनुसार दियातरा निवासी छगनलाल ने सदर थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 25 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने रिश्तेदार को भर्ती कराने के लिए पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन-बी वार्ड में गया था।
इस दौरान उसने अपनी बोलेरो कैंपर अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। अस्पताल के अंदर जरूरी काम पूरा करने के बाद जब वह करीब 10:12 बजे वापस बाहर आया तो वाहन मौके पर नहीं मिला।
छगनलाल ने आसपास काफी तलाश की और लोगों से भी वाहन के बारे में जानकारी ली, लेकिन बोलेरो कैंपर का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और अज्ञात व्यक्ति पर वाहन चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले में सदर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन चोर की तलाश में जुटी है। मामले की जांच हेडकांस्टेबल अंजू कर रही हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ