बीकानेर: नहर में दूसरे दिन मिला मजदुर का शव, नहाते समय हुआ था हादसा
बीकानेर: नहर में दूसरे दिन मिला मजदुर का शव, नहाते समय हुआ था हादसा
बीकानेर। महाजन क्षेत्र के अरजनसर स्थित कंवरसेन लिफ्ट नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव सोमवार सुबह नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ निवासी सुखविंद्र अपने साथी तनसीर के साथ अरजनसर में मजदूरी करने आया था। रविवार शाम दोनों युवक कंवरसेन लिफ्ट नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान सुखविंद्र का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहकर डूब गया।
घटना की सूचना मिलने पर महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक नहर में तलाश अभियान चलाया। हालांकि तेज बहाव के कारण युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह युवक का शव नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के मामा जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ