Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कंवरसेन लिफ्ट नहर में तैरता मिला 12वीं के छात्र का शव, दो दिन से था लापता

Bansal
2 weeks ago
कंवरसेन लिफ्ट नहर में तैरता मिला 12वीं के छात्र का शव, दो दिन से था लापता

कंवरसेन लिफ्ट नहर में तैरता मिला 12वीं के छात्र का शव, दो दिन से था लापता

महाजन। सूरतगढ़ तहसील के मोकलसर गांव से दो दिन से लापता 12वीं कक्षा के छात्र का शव रविवार सुबह महाजन-मोखमपुरा के बीच कंवरसेन लिफ्ट नहर में तैरता मिला। शव मिलने की सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नहर से बाहर निकलवाकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह कंवरसेन लिफ्ट नहर में एक युवक का शव तैरता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान राजियासर थाना क्षेत्र के मोकलसर निवासी रणजीत पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि रणजीत पिछले दो दिनों से घर से लापता था। उसके लापता होने के संबंध में 21 अगस्त को राजियासर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। रविवार को नहर में शव मिलने की सूचना के बाद परिजन महाजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की।

मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज करने की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

श्रीगंगानगर में पढ़ता था रणजीत
परिजनों के अनुसार रणजीत 12वीं कक्षा में श्रीगंगानगर में पढ़ाई कर रहा था। वह लापता होने से एक दिन पहले ही अपने गांव मोकलसर आया था। इसके बाद वह घर से लापता हो गया। युवक नहर में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: