Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से सशक्त करने का माध्यम

rk
1 month ago
बीकानेर भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से सशक्त करने का माध्यम

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भाजपा बीकानेर शहर जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 16 मई से हुआ। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करते हैं।


प्रशिक्षण स्थल पर भाजपा की गौरवशाली यात्रा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रेरणादायी चित्रों के माध्यम से पार्टी की वैचारिक एवं संगठनात्मक यात्रा को प्रदर्शित किया गया।


उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने "हमारा वैचारिक अधिष्ठान – एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठा" विषय पर कार्यकर्ताओं को भाजपा की मूल विचारधारा से अवगत कराया।
द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने "भाजपा का इतिहास एवं विकास" विषय पर संगठन की संघर्ष यात्रा एवं विस्तार पर प्रकाश डाला।
तृतीय सत्र में संगठन जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने "कार्यकर्ता विकास – गुण, आचरण और अपेक्षाएं" विषय पर अनुशासन एवं संगठनात्मक व्यवहार की जानकारी दी।
चतुर्थ सत्र में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने "कार्य पद्धति" विषय पर संगठनात्मक कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर मार्गदर्शन दिया।

 


पंचम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने "कार्य विस्तार" विषय पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
अंतिम सत्र में प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल ने सोशल मीडिया, मीडिया, नई तकनीक एवं प्रभावी सूचना तंत्र" विषय पर डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक उपयोग की जानकारी दी।। 

 


मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, जिला प्रभारी जालम सिंह भाटी, सत्यप्रकाश आचार्य, देवकिशन मारु, अखिलेश प्रताप सिंह, सुशीला कंवर राजपुरोहित, नारायण चोपड़ा, मोहन सुराणा, संपत पारीक, अशोक कुमार मीणा, रमजान अब्बासी, वर्ग जिला संयोजक श्याम सिंह हाडला, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, एडवोकेट डवोकेट कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री राम कुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, विनोद धवल, मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, नरेंद्र सिंह आबड़सर, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान एवं कपिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: