Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ में 15 मिनट तक हुई तेज बारिश,वेस्टर्न डिस्टर्बन्स से बदला मौसम

Bansal
6 hours ago
बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ में 15 मिनट तक हुई तेज बारिश,वेस्टर्न डिस्टर्बन्स से बदला मौसम


बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ में 15 मिनट तक हुई तेज बारिश,वेस्टर्न डिस्टर्बन्स से बदला मौसम
बीकानेर।  बीकानेर में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार रात बीकानेर शहर सहित आसपास के इलाकों में कई दौर में बारिश हुई। रविवार सुबह भी श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के गांवों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शाम 7 बजे शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक बीकानेर में बादल नहीं थे। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। शाम  करीब 7 बजे बारिश शुरू हुई, जो लगभग 15 मिनट तक तेज गति से बरसी। इसके बाद रात 8 बजे, साढ़े 9 बजे और उसके बाद करीब 12 बजे फिर तेज बारिश हुई। शहर के कई  इलाकों में अलग-अलग समय पर बारिश दर्ज की गई।
तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंडक
पिछले 24 घंटे में बीकानेर के तापमान में गिरावट आई है। शनिवार दोपहर जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं रविवार सुबह यह 30 डिग्री से नीचे 

आ गया। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ के गांवों में भी बारिश
बीकानेर शहर के अलावा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी रविवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। ग्रामीण इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर जारी रहा।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: