Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: आपसी कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, युवक पर कैंचीनुमा वस्तु से हमला

rk
1 month ago
बीकानेर: आपसी कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, युवक पर कैंचीनुमा वस्तु से हमला

 बीकानेर: आपसी कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, युवक ओर कैंचीनुमा वस्तु से हमला

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो युवकों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय रिषम पुरोहित मौके पर मौजूद था। इसी दौरान भानुप्रताप सिंह कथित रूप से रिषम के भांजे को धमका रहा था। इस बात को लेकर रिषम, भानुप्रताप से बातचीत करने पहुंचा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान रिषम ने तैश में आकर कैंचीनुमा वस्तु से भानुप्रताप  पर हमला कर दिया। हमले में भानुप्रताप को चोटें आईं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि देर रात तक इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: