Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सोलर प्लांट में हादसा, क्रेन से सोलर ट्यूब गिरने पर मजदूर की मौत; चालक पर मामला दर्ज

Bansal
2 months ago
बीकानेर: सोलर प्लांट में हादसा, क्रेन से सोलर ट्यूब गिरने पर मजदूर की मौत; चालक पर मामला दर्ज

बीकानेर: सोलर प्लांट में हादसा, क्रेन से सोलर ट्यूब गिरने पर मजदूर की मौत; चालक पर मामला दर्ज

बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र स्थित अवाडा कंपनी के सोलर प्लांट में कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने हाइड्रा (क्रेन) मशीन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार परिवादी विक्रम सिंह पुत्र किशोर सिंह, निवासी मोतीगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई ईश्वर सिंह अवाडा कंपनी में मजदूरी करता था। 28 जून की शाम करणीसर भाटियान स्थित सोलर प्लांट में भारी सोलर ट्यूबों को क्रेन से उतारा जा रहा था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि क्रेन चालक की कथित लापरवाही के कारण सोलर ट्यूबों का बंडल फिसलकर ईश्वर सिंह के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मृत्यु हो गई।

परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पूगल थाना पुलिस ने हाइड्रा (क्रेन) मशीन के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: