Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी युवक को टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी युवक को टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

बीकानेर: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी युवक को टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

बीकानेर । कोडमदेसर भैरुनाथ मंदिर जाते समय सड़क हादसे में घायल हुए बीकानेर की विनोबा बस्ती निवासी कैलाश गुजराती की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे राज गुजराती की रिपोर्ट पर गजनेर थाना पुलिस ने ट्रर्बो ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे के बाद मौके से फरार होने का आरोप लगाया है।

परिवादी राज गुजराती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे उसके पिता कैलाश गुजराती मोटरसाइकिल लेकर कोडमदेसर भैरुनाथ मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। उसी दिन शाम करीब 4:52 बजे उनके मामा टोनी घारू के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि कैलाश का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें बीकानेर ट्रोमा सेंटर ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलने पर परिजन ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां कैलाश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनके सिर पर गंभीर चोटें लगी हुई थीं। परिजनों ने उनका इलाज शुरू करवाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

नंबर प्लेट पर काला पदार्थ लगाकर बदलने का आरोप

परिवादी के अनुसार, हादसे की जानकारी लेने के लिए परिजन कोडमदेसर पहुंचे तो वहां दुर्घटना में एक ट्रर्बो ट्रक के शामिल होने की जानकारी मिली। मौके पर खड़े ट्रक की नंबर प्लेट पर पहले RJ 07 GD 2580 लिखा दिखाई दिया। जांच करने पर नंबर प्लेट पर काला तरल पदार्थ लगाकर नंबर बदले हुए मिले। पदार्थ साफ करने पर ट्रक का नंबर RJ 07 GD 2550 सामने आया।

परिवादी ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने गफलत और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मारी और हादसे के बाद वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: