बीकानेर: 61 वर्षीय बुजुर्ग घर में मृत मिला, पुलिस ने शुरू की जाँच
बीकानेर: 61 वर्षीय बुजुर्ग घर में मृत मिला, पुलिस ने शुरू की जाँच
बीकानेर। जिले के कालू थाना क्षेत्र के खारी गांव में शनिवार शाम 61 वर्षीय बुजुर्ग मोटाराम मेघवाल की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई पदमाराम पुत्र चेतनराम मेघवाल निवासी खारी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई मोटाराम मेघवाल घर में अकेला रहता था। घटना वाले दिन काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर वह अपने भाई के घर पहुंचा। कमरे में जाकर देखा तो मोटाराम फांसी पर लटका मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच थाना प्रभारी एएसआई भंवरलाल को सौंपी है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ