Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर सहित 6 आरोपी कोर्ट में पेश, 5 दिन की पुलिस कस्टडी

rk
6 hours ago
बीकानेर: बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर सहित 6 आरोपी कोर्ट में पेश, 5 दिन की पुलिस कस्टडी

बीकानेर: बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर सहित 6 आरोपी कोर्ट में पेश, 5 दिन की पुलिस कस्टडी

 

बीकानेर। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई सहित छह आरोपियों को सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। एसीबी की ओर से आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के लिए 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन का रिमांड मंजूर किया।

85 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया था आरोपी
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि रविवार को स्वतंत्र कुमार ज्याणी को 85 लाख रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच में यह राशि एक प्रतिबंधित कंपनी से कथित रिश्वत के रूप में प्राप्त होना सामने आया है। एसीबी के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस लेन-देन से जुड़े हुए हैं।

जुगल किशोर के घर से मिले 1.59 करोड़ रुपए
एसीबी द्वारा राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के आवास पर की गई तलाशी के दौरान 1 करोड़ 59 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। इससे पहले स्वतंत्र कुमार ज्याणी के पास से मिले 85 लाख रुपए को मिलाकर अब तक करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपए की नकदी बरामद हो चुकी है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
एसीबी ने इस मामले में— जुगल किशोर बिश्नोई, स्वतंत्र कुमार ज्याणी, सतपाल सिंह, सुनील सेतिया, किरण कपाड़िया, गणपत बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी में लिया गया।

पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे
एसीबी का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों तथा अन्य संभावित कड़ियों की जांच की जाएगी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से जुगल किशोर बिश्नोई से जुड़े करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेन-देन और आभूषणों की जानकारी सामने आने की चर्चा है। हालांकि इन दावों की अभी तक एसीबी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसी का मानना है कि पूछताछ आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: