बीकानेर: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ 55 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म! तीन माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
बीकानेर: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ 55 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म! तीन माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। 14 वर्षीय बालिका के करीब तीन माह की गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की नानी उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि करीब 55 वर्षीय आरोपी को डिटेन किया गया है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ