Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में सीवरेज से निकले 500-500 के नोट, मची लूट, कट्टे में भरकर भागे युवक

rk
4 months ago
बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में सीवरेज से निकले 500-500 के नोट, मची लूट, कट्टे में भरकर भागे युवक

बीकानेर : शहर के इस क्षेत्र में सीवरेज से निकले 500-500 के नोट, मची लूट, कट्टे में भरकर भागे युवक 

बीकानेर। बीकानेर में सीवरेज लाइन के चैम्बर से 500-500 के नोट निकले। बाइक पर आए युवकों ने बोरे में भर लिया। लोग आए तो युवक रुपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चैम्बर में हाथ डाल-डाल कर नोट निकालने शुरू किए।

यह देख सीवरेज के पास भीड़ जुट गई। लोगों ने 15 फीट दूर सीवरेज के दूसरे चैम्बर का ढक्कन खोला तो वहां भी गंदे पानी में नोट पड़े नजर आए। लोगों ने नोट लूटकर साफ पानी से धोए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नोट जब्त कर लिए।

मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके कर शनिवार का है। अंत्योदय नगर के सार्वजनिक पार्क के टॉयलेट के पास सीवरेज के खुले चैम्बर में नोट पड़े थे। 500-500 के करीब 5 हजार नोट जब्त किए गए हैं। नोट असली हैं या नकली इसकी जांच की जा रही है।

मुक्ता प्रसाद थाने के ASI ने बताया- नेहरू पार्क और ईएसआई अस्पताल के बीच अंत्योदय नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर पार्क के पास एक टॉयलेट बना है। इसी टॉयलेट के बाहर एक खुला चैम्बर है, जहां लोगों ने नोटों के मिलने की सूचना दी थी। फिलहाल जांच जारी है। मालूम कर रहे हैं कि ये नोट कहां से आए और कौन डाल कर गया। यह भी जांच की जा रही है कि नोट असली हैं या नकली। साथ ही जो लोग नोट लेकर भागे हैं, उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: