Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत
बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत
 
बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र के केसरदेसर जाटान गांव में खेत पर बनी सिंचाई की डिग्गी में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार केसरदेसर जाटान निवासी पनाराम ने सूचना दी कि उसका 27 वर्षीय पुत्र रामनिवास सारण खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान किसी कारणवश वह खेत में बनी सिंचाई की डिग्गी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
 
घटना की जानकारी मिलते ही देशनोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: