बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रीड़ी गांव में शुक्रवार रात करंट लगने से 22 वर्षीय किसान खेताराम जाट की मौत हो गई। युवक अपने पैतृक खेत में कृषि कार्य कर रहा था। हादसे के बाद परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीड़ी निवासी खेताराम पुत्र रूघाराम जाट अपने पैतृक खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह सरपंच हेतराम जाखड़ भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाने के एसआई मोहनलाल के अनुसार, मृतक के ताऊ के बेटे शिवदयाल जाट ने इस संबंध में मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ